डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: कनाडा (Canada) में पीआर (PR) की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कनाडा सरकार अब जल्द ही उन लोगों को स्थायी नागरिकता (PR) देगी।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) सरकार ने लंबे समय से वर्क परमिट पर काम कर रहे श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। ‘इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव’ के तहत लगभग 33,000 श्रमिकों को स्थायी निवास (Permanent Residency) प्रदान किया जाएगा।

श्रमिकों की कमी को पूरा किया जाएगा

यह योजना खास तौर पर छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे लोगों के लिए है, ताकि वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की कमी को पूरा किया जा सके। आव्रजन मंत्री ने बताया कि बजट 2025 के वादे के अनुसार वर्क परमिटधारकों को अब स्थायी निवास तेजी से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार का लक्ष्य है कि 2026 में कम से कम 20,000 श्रमिकों को पीआर मिले और बाकी के लिए प्रक्रिया 2027 तक पूरी कर ली जाए। साल 2026 के पहले दो महीनों में ही 3,600 लोगों को स्थायी निवास मिल चुका है।

PR In Canada

कौन पाएगा PR?

कनाडा के आव्रजन विभाग के अनुसार, केवल वही लोग इस योजना के तहत स्थायी निवास के पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम दो साल से किसी छोटे समुदाय या ग्रामीण क्षेत्र में काम किया है। इसके अलावा, पीआर उन श्रमिकों को मिलेगा जिन्होंने प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (PNP), अटलांटिक आव्रजन प्रोग्राम, केयरगिवर पायलट या कृषि-खाद्य पायलट के माध्यम से पहले ही आवेदन कर रखा है। जिनके आवेदन पहले से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

नई आवेदन की जरूरत नहीं

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पात्र श्रमिकों को नया आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं है। आव्रजन विभाग (IRCC) पुराने लंबित आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करेगा, जिससे स्थायी निवास पाने की प्रक्रिया पहले से तेज हो जाएगी।

छात्र वीजा की संख्या घटेगी

कनाडा में सबसे बड़ी विदेशी आबादी पंजाबी छात्रों और कामगारों की है। नई नीति के अनुसार, 2026 में छात्र वीजा की संख्या लगभग आधी कर दी गई है। अब केवल 1.55 लाख छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा। इसका अर्थ है कि शिक्षा के माध्यम से कनाडा में बसना पहले की तुलना में थोड़ा कठिन होगा, लेकिन वर्क परमिटधारकों के लिए स्थायी निवास का रास्ता अब सीधा और आसान है।

नीति के पीछे कारण

सरकार ने यह कदम ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिए उठाया है। साथ ही, यह योजना अस्थायी निवासियों की संख्या कुल जनसंख्या के 5% से अधिक न होने सुनिश्चित करने का भी प्रयास है।

जानकारी कहां मिलेगी

ईस कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी कनाडा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर हर महीने अपडेट की जाएगी। इससे आवेदकों को पता चलेगा कि कितने लोगों को स्थायी निवास मिला है और प्रक्रिया किस चरण में है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version