डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा युवक अपने ऑफिस में मौजूद था तभी हमलावर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे युवक की मौत हो गई।

लॉबी से निकल रहे युवक पर फायरिंग

हमलावर सरे के 76 एवेन्यू बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में घुसे और लॉबी से निकल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। गोलियां की आवाज सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सरे पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं सरे पुलिस हत्या का कारण टारगेट किलिंग मान रही है। पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान को उजागर नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ गैंगस्टर रोहित गोदारा व पवन शौकीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

रोहित गोदारा ने पोस्ट में युवक का नाम सैम कनाडा लिखा है। उसने कहा कि सैम हमारे विरोधियों का मुख्य हैंडलर था और हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version