Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में बैन, सोशल मीडिया पर छिड़ा नया विवाद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cockroach Janta Party: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान को लेकर हुए विवाद के बाद गठित कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के एक्स अकाउंट को बैन दिया गया है।

पिछले सप्ताह, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कथित तौर पर देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

हालांकि, युवाओं ने इस बयान का कड़ा विरोध किया और परिणामस्वरूप, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। मजाक के तौर पर शुरू हुई इस पार्टी को जल्द ही सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स मिल गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अब पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। हालांकि, खबरों के अनुसार, पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अभी भी दिख रहा है। गुरुवार को ही, कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था।

पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर 1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि भाजपा के 87 लाख फॉलोअर्स हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस बैन से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जिस बात का उन्हें डर था, वही हुआ है और उनका पेज बैन कर दिया गया है।

Leave a Comment

Exit mobile version