डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Shahdara Vivek Vihar Fire Incident: दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली के शाहदरा (Shahdara) इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली (Delhi) के शाहदरा (Shahdara) में लगी आग से हड़कंप मच गया। भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई। कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं।

शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण

विधायक संजय गोयल ने कहा कि घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण बताया जा रहा है, हालांकि कुछ स्थानीय लोग AC में धमाके को भी कारण बता रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ। आगजनी की घटनाओं से लोग सहम गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शाहदरा (Shahdara) के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी। लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए। पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव सीढ़ियों पर मिले हैं। इन सीढ़ियों का मेन गेट लॉक था।

चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू में 15 लोग बचाए गए

8 मृतकों के नाम

  • शिखा जैन (45 साल)
  • अनिता जैन (58 साल)
  • निशांत जैन (35 साल)
  • अंचल जैन (33 साल)
  • नितिन जैन (50 साल)
  • शैली जैन (48 साल)
  • समयंक जैन (25 साल)
  • अरविंद लाल (60 साल)
  • एक शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

15 लोगों को बचाया गया

डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version