डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सेठी (Manjit Singh Sethi) के बेटे इन्द्रप्रीत सिंह सेठी “गिन्नी” का अंतिम संस्कार 4 मई दिन सोमवार यानी कल होगा।

बता दें कि मनजीत सिंह सेठी के बेटे और मोहिन्द्र सिंह गुल्लू के दामाद इन्द्रप्रीत सिंह सेठी “गिन्नी” का कुछ दिन पहले कनाडा (Canada) में हृदय गति रूकने से देहांत हो गया था।

Canada News

कनाडा से शव आने में देरी

तब से इन्द्रप्रीत सेठी का शव कनाडा से जालंधर लाने के लिए औपचारिकताएँ की जा रही था। परिवार द्वारा इन्द्रप्रीत सेठी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को किए जाने की सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंजीत सेठी ने बताया कि शव भारत पहुंचने में देरी हुई है। जिस कारण बेटे इन्द्रप्रीत सेठी के शव का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को नहीं किया जा सका। अब 4 मई दिन सोमवार को सुबह 11.30 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। डेली संवाद की टीम वाहेगुरू के चरणों में अरदास करती है कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे और सेठी परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version