डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी आज शिक्षा, प्लेसमेंट और करियर निर्माण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में चयनित होकर डिप्स आईएमटी का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, उद्योग आधारित प्रशिक्षण तथा उत्कृष्ट कैंपस प्लेसमेंट अवसर प्रदान कर रहा है। डिप्स आईएमटी के विद्यार्थी आज देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों में आकर्षक पैकेजों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतरीन प्रशिक्षण का प्रमाण है।

DIPS IMT is giving students a new identity, becoming the first choice of the youth

एयर होस्टेस के रूप में सफलता प्राप्त की

संस्थान के सफल विद्यार्थियों में अजय कुमार का चयन पंजाब नैशनल बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी के पद पर हुआ। हरप्रीत कौर ने सिंगापुर एयरलाइन्स में एयर होस्टेस के रूप में सफलता प्राप्त की। तनिया सिंह का चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर में लैब तकनीशियन के पद पर हुआ। रोहित शर्मा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ऋषभ ने कैपिटल स्मॉल फाइनैंस में वरिष्ठ रिटेल बैंकर, जबकि राधिका ने आईसीआईसीआई बैंक में प्रबंधक के पद पर सफलता प्राप्त की। हनेश नर का चयन कनाडा की अलाइंड सॉफ्टवेयर सोल्यूशन में सॉफ्टवेयर अभियंता के रूप में हुआ। नवप्रीत सिंह सेल्सियस एजुकेशन में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

टीम लीडर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे

राहुल गुलेरिया कुएहने नागेल में मानव संसाधन प्रबंधक, साजन गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लैब तकनीशियन तथा शुभम कुमार रागा मोटर में टीम लीडर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसके अतिरिक्त बाधन जीजीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज में सहायक प्राध्यापक, विशाली, सतनाम बैंस और रज्जी डिप्स आईएमटी में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं नज़रा और परवीन सुपर क्लीनिकल लैब की सफल संचालक हैं तथा स्माइल ने भी शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

डिप्स संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

डिप्स संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह तथा प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्स संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी फैकल्टी तथा बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सफल प्रोफेशनल बनाना है।

डिप्स संस्थान भारत के युवाओं के सपनों और दृष्टिकोण को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version