डेली संवाद, लुधियाना। Punjab ED Raid News: लुधियाना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर ED ने छापेमारी की है। बुधवार को शुरू हुई यह कार्रवाई गुरुवार शाम तक जारी रही। ED की टीम ने धागा कारोारी हीरा सचदेवा के ग्रीन सिटी स्थित आवास और आरके रोड पर स्थित फैक्ट्री में एक साथ रेड की।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों और पार्टनरों के घरों व ठिकानों पर रेड जारी है। लुधियाना में जांच के दौरान ED को कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

SANJEEV ARORA

कई कारोबारियों के नाम

बताया जा रहा है कि ED रेड के दौरान टीम को शहर के कई अन्य कारोबारियों से जुड़े इनपुट भी मिले हैं। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि लुधियाना के साथ साथ जालंधर में कई कारोबारी ईडी की रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों का कहना है कि हीरा सचदेवा का नाम कुछ बेटिंग ऐप से जुड़े पैसों के लेन-देन और उनके मैनेजमेंट में सामने आया है। ED अब बैंक ट्रांजैक्शन, फर्जी कंपनियों और पैसों के फ्लो की गहन जांच कर रही है। एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इन लेन-देन में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

Enforcement Directorate

जालंधर के कारोबारी भी रडार पर

जानकारी के अनुसार, इससे पहले जालंधर में कारोबारी के ठिकानों पर हुई ED कार्रवाई के दौरान भी हीरा सचदेवा का लिंक सामने आया था। उसी जांच के आधार पर अब लुधियाना में यह बड़ी रेड की गई है।

हालांकि, फिलहाल ED की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन लगातार चल रही कार्रवाई के बाद शहर के उद्योग और कारोबार जगत में हलचल तेज हो गई है। कारोबारी वर्ग अब आगे होने वाली ED कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

66 फुटी रोड के प्रोजैक्ट पर नजर

वहीं, जालंधर में 66 फुटी रोड के कई प्रोजैक्ट पर भी ईडी की नजर है। लुधियाना में रेड के दौरान ईडी को जालंधर में कई प्रोजैक्ट की जानकारी मिली है। सूत्र बता रहे हैं कि इसी जानकारी के आधार पर जालंधर में कुछ रिएल एस्टेट कारोबारी व अन्य बिजनेसमैन ईडी की रडार पर आ गए हैं।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version