डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 130 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रोड पर चल रहे दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने छापेमारी कर लगभग 130 लोगों को हिरासत में लिया, जो विदेशों में बैठे लोगों को ठगी के जाल में फंसाकर लाखों रुपये हड़प रहे थे।

Swapan-Sharma-IPS

भारी मात्रा में कैश बरामद

पुलिस के अनुसार, संधू टावर और सिल्वर आर्क मॉल के पास स्थित इन कॉल सेंटरों में युवाओं को नौकरी का लालच देकर रखा गया था। इनका काम विदेशी नागरिकों को डराना-धमकाना और उनके बैंक खातों से पैसे निकालना था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस अब मुख्य सरगनाओं की तलाश में है और हिरासत में लिए गए युवाओं से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही अधिकारियों की ओर से इस बड़े अंतरराष्ट्रीय स्कैम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version