डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज पंजाब में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब (Punjab) के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार से ही राज्य भर में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने 17 मई से शुरू होने वाली लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज सात जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश और बारिश होने की संभावना
अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद 17 मई से लू शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और हल्की बारिश होने की संभावना है। कल शाम कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बावजूद, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
