डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की मौत और पांच घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मुक्तसर साहिब के मलोट में एक बेकाबू ट्राला तहसील चौक में बैठे मजदूरों पर चढ़ गया। इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि पांच के करीब घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें एक की हालत गंभीरबताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version