डेली संवाद, चंडीगढ़। Sugar Export Ban: केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार (Central Government) कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। बताया जा रहा है कि इस प्रतिबंध को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
30 सितंबर2026 तक प्रतिबंध
सरकार ने यह निर्णय देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। बता दे कि भारत विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।केंद्र सरकार ने घोषणा की कि उसने तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सरकार ने कहा कि यह स्थानीय कीमतों को नियंत्रित करने का एक प्रयास है। भारत ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक देश है। घरेलू मांग से अधिक उत्पादन की आशंका को देखते हुए, भारत ने मिलों को 15 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी थी।
