डेली संवाद, बेंगलुरु/हैदराबाद। PM Modi: पीएम Narendra Modi ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित भाजपा (BJP) की एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से ईंधन, विदेशी मुद्रा और संसाधनों की बचत के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और पड़ोसी देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं, इसलिए ऊर्जा बचत अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी बन गई है।
“वर्क फ्रॉम होम” को बढ़ावा दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां “वर्क फ्रॉम होम” को बढ़ावा दिया जाए। जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां लोग निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने पर भी जोर दिया, ताकि ईंधन की खपत घटाई जा सके।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भारत में सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है और यदि लोग कुछ समय तक सोने की खरीद से बचें, तो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले युद्ध के समय लोग देश के लिए सोना दान करते थे, लेकिन आज जरूरत समझदारी और बचत की है।
गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने का भी आग्रह
इसके अलावा पीएम मोदी ने खाद्य तेल की खपत कम करने, प्राकृतिक खेती को अपनाने और रासायनिक खाद के उपयोग को घटाने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि हर परिवार यदि थोड़ा-थोड़ा योगदान दे, तो देश विदेशी निर्भरता कम कर सकता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने का भी आग्रह किया और कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में यह देशहित में एक जिम्मेदार कदम होगा।
