डेली संवाद, केरल। Liquor Price Cut: शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शराब पीने वालों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि सरकार ने कई शराब ब्रांड्स की कीमतों में कटौती कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक केरल (Kerala) में शराब पीने वालों को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कई शराब ब्रांड्स की कीमतों में कटौती कर दी है। केरल बेवरेज कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि नई कीमतें 12 मई से प्रभावी हैं और अब ग्राहकों को कई ब्रांड्स पर 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक कम कीमत चुकानी होगी।

Liquor Price Cut

कीमतों में कटौती

बताया जा रहा है कि कई शराब ब्रांड्स की बिक्री Bebco Outlets पर उम्मीद के अनुसार नहीं हो रही थी। स्टॉक तेजी से खत्म करने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमतों में कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि नई कीमतें 100 से अधिक शराब ब्रांड्स पर लागू की गई हैं। इनमें रम, व्हिस्की, ब्रांडी और वोडका जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे Old Monk, Officer’s Choice और Old Port Rum की कीमतों में भी कमी की गई है। कुछ 500 मिलीलीटर बोतलों पर 10 रुपये की राहत दी गई है, जबकि कई प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में 20 से 50 रुपये तक की कटौती हुई है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version