डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) की कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), विरसा विहार रोड स्थित शाखा के खिलाफ एक ग्राहक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहक गीता वर्मा ने बताया कि बैंक के मैनेजर दिव्या, टेली कॉलर शिफाली और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की कोशिश की।

गीता वर्मा ने कहा कि उन्होंने 1,20,000 रुपये की नकदी निकालने के लिए चेक भरा था और उसे टेली कॉलर शिफाली को सौंपा। शिफाली ने नकदी दिखाई लेकिन असली रकम अपने पास रख ली। बाद में रसीद क्लियर कराने के लिए एक अन्य कर्मचारी ‘नेहा’ के पास भेजा गया।

जालंधर के कोटक महिंद्रा बैंक पर ग्राहक ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप

नकदी में 11,000 रुपये कम

गीता वर्मा ने दावा किया कि बैंक द्वारा दी गई नकदी में 11,000 रुपये कम थे। बैंक से संपर्क करने पर उन्हें कहा गया कि बाकी राशि बैंक में ही छोड़ आई हैं। बाद में शाखा में जाकर उन्होंने पूरी रकम वापस ली, लेकिन फिर भी 1,000 रुपये की कमी रही। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक की गिनती मशीनें सही रकम नहीं दिखा रही थीं और CCTV फुटेज पूरी तरह नहीं दिखाई गई, जिससे उन्हें स्टाफ की नीयत पर शक हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस पूरे मामले में गीता वर्मा ने RBI और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि शाखा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि ग्राहक के भरोसे का उल्लंघन है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version