डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में आज मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से गुरुवार तक पंजाब और हरियाणा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
वहीं कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। सोमवार रात और मंगलवार को आंधी-तूफान का खतरा सबसे अधिक है। बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है; हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
11 से 14 मई तक ‘येलो अलर्ट’
शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 14 मई तक ‘येलो अलर्ट’ लागू रहेगा। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर रात और आज सुबह पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी बीच, पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा, पेड़ सड़कों पर गिर गए।
