डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज यानि शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिन के समय धूप खिली रही। कुछ जिलों में धूप के साथ-साथ रुक-रुक कर धूल भरी आंधी भी चली। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 11 मई से इसमें फिर बदलाव आएगा। 11 से 13 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश की संभावना
इसमें 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा, और 10 से 12 मई तक एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। पिछले चार दिनों से हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीँ 7 से 9 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ तूफान से राहत मिलने की संभावना है। आपको बता दें कि कल फरीदकोट जिले में दिन का उच्चतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बठिंडा का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और फाजिल्का का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
