डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आज 8 मई को लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हो गया है। सोने का दाम एमसीएक्स (MCX) पर 539 रुपये चढ़कर 152800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।

चांदी की कीमत आज MCX पर 2053 रुपये उछलकर 260593 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में बढ़त आई है। गोल्ड 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 4,729 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 80.395 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। सराफा बाजार की बात करें तो, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Silver Price

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,41,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसका भाव 7,000 रुपये बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इससे पहले इसी साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version