डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और सतत विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है।

सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सप्ताह में एक दिन ऐसा निर्धारित किया है जब सरकारी कार्यालयों में कोई वाहन इस्तेमाल नहीं होगा। इसके साथ ही सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान केवल आवश्यक वाहनों का ही उपयोग किया जाए।

Nayab Singh Saini

ईंधन बचत अभियान में सक्रिय भागीदारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें और ईंधन बचत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल ईंधन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता का भी संदेश देती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हरियाणा सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि लोगों में ईंधन बचत और हरित जीवनशैली को अपनाने की जागरूकता बढ़ेगी। सरकार की योजना है कि भविष्य में इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी वाहनों के संचालन पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version