डेली संवाद, लुधियाना। GST Raid: लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित कपड़ा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब GST विभाग की टीम ने अचानक एक कपड़ा दुकान पर छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई के बाद पूरे बाजार में रोष फैल गया और दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। बाजार में कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और व्यापारियों ने GST विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार GST विभाग की टीम ने शाहपुर रोड स्थित जी. संस (G. Sons) नामक दुकान पर रेड की। इस दुकान के मालिक मनप्रीत सिंह रॉबिन बताए जा रहे हैं, जो शाहपुर रोड शॉपकीपर एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं। रेड की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

Ludhiana Market Shuts Down Amidst GST Raid At G. Sons

GST अधिकारियों ने दुकान की गहन जांच की

शाहपुर रोड एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि GST अधिकारियों ने दुकान की गहन जांच की और इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान के कर्मचारियों को बाहर जाने से भी रोका गया, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जैसे ही बाजार में रेड की खबर फैली, दुकानदारों ने अपना कामकाज बंद कर दिया और चौक में इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने “GST मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। व्यापारियों का कहना था कि विभाग छोटे दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है जबकि बड़े कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

पहले ही बाजार मंदी की मार झेल रहा

एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि शाहपुर रोड में अधिकतर छोटे व्यापारी कारोबार करते हैं। इनमें कई ऐसे दुकानदार हैं जो दूसरे राज्यों से आकर यहां किराये की दुकानों या फड़ियों पर अपना रोजगार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले ही बाजार मंदी की मार झेल रहा है और ग्राहकों की कमी के कारण व्यापारियों की आमदनी बेहद कम हो गई है। ऐसे हालात में GST विभाग की इस तरह की कार्रवाई छोटे व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली है।

GST

5 प्रतिशत GST लगाया जा रहा

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े बाजारों में कथित तौर पर समझौते कर लिए जाते हैं जबकि कार्रवाई का दबाव छोटे व्यापारियों पर बनाया जाता है। व्यापारियों का कहना है कि कपड़े पर पहले से ही 5 प्रतिशत GST लगाया जा रहा है, जिससे उनका मुनाफा काफी कम हो गया है।

घटना के बाद 31 सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने छोटे व्यापारियों को परेशान करना बंद नहीं किया तो दुकानदार अपनी दुकानों की चाबियां GST विभाग को सौंपकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने सोमवार को GST कार्यालय जाकर विरोध दर्ज कराने का भी ऐलान किया है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version