डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला देने के मामले में शिक्षा विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 21 मई तक आरटीई एडमिशन पोर्टल पर छात्रों के दाखिले की स्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनकी मान्यता तक रद्द की जा सकती है। शिक्षा विभाग इससे पहले भी 30 अप्रैल और 5 मई को निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर चुका है।

Summer Vacations

रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित

शिक्षा विभाग द्वारा नौ मई तक सभी स्कूलों को एडमिशन स्टेटस अपडेट करने के लिए कहा गया था, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूलों ने विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया। कई स्कूलों में अभी तक दाखिला रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित है, जबकि अनेक स्कूलों ने अलॉट किए गए छात्रों की स्थिति तक पोर्टल पर अपडेट नहीं की। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि सभी निजी स्कूलों को 21 मई तक प्रत्येक छात्र के दाखिले की स्थिति पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। यदि किसी छात्र का दाखिला अस्वीकार किया जाता है, तो उसका कारण भी स्पष्ट रूप से बताना अनिवार्य होगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) और धारा 13 का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।  ऐसे मामलों में स्कूलों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

आरटीई मॉनिटरिंग कमेटियां

इसके साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) और ब्लॉक स्तर की आरटीई मॉनिटरिंग कमेटियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के निजी स्कूलों की निगरानी करने, लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और अभिभावकों की शिकायतों का समय पर निपटारा करने को कहा गया है। विभाग का कहना है कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version