डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए ‘हरियाणा विज्ञान रत्न’ और ‘हरियाणा (Haryana) युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स 2026’ के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।
इस वर्ष, 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को विज्ञान रत्न अवार्ड के तहत रु5 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, 40 वर्ष से कम आयु के होनहार वैज्ञानिकों को युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के तहत रु1 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इच्छुक उम्मीदवार और संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://dst.highereduhry.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से युवा और अनुभवी वैज्ञानिकों को प्रेरित करना और राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।










