डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने हथियारों के बल पर टोल संचालन में बाधा डाली और खुद अवैध वसूली की।
लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) संचालक कंपनी ‘मैसर्स रणछोड़ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने बताया कि करीब 10-15 युवक बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और डंडों से लैस होकर टोल बूथ पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने टोल स्टाफ के बगल में अपने लोग खड़े कर दिए और बसों से जबरन वसूली शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकियां दी
वहीं जब स्टाफ ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी और बदसलूकी की। आरोप है कि राहों रोड का रहने वाला एक नामी व्यक्ति जिला प्रशासन के नाम का दुरुपयोग कर स्टाफ पर दबाव बना रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस घटना के कारण टोल संचालन कुछ समय के लिए ठप रहा और वहां दहशत का माहौल बन गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
NHAI ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है। वहीं अथॉरिटी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम करने की मांग की है।









