डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में महिलाओं द्वारा SHO पर गंभीर आरोप लगाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि 2 महिलाओं ने SHO पर गंभीर आरोप लगा जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फुटबॉल चौक पर शनिवार को दो महिलाओं ने थाना बस्ती बावा खेल के SHO पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के सामने हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि उनके गहने चोरी होने की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही और उल्टा उन्हें ही धमकी दी जा रही है।

महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगला

करीब एक घंटे तक जारी प्रदर्शन के दौरान, महिलाओं ने जहरीला पदार्थ पी लिया। एक महिला जमीन पर गिर गई, जबकि दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों महिलाओं ने फिनायल लिया था और उनका इलाज जारी है; उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

महिला नीतू ने कहा कि उन्होंने इलाके की प्रधान चन्नी के साथ थाने के कई दौरे किए, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि चार महीने से इंसाफ के लिए प्रयास कर रही थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।

थाने के SHO जयइंद्र सिंह ने बताया कि नीतू शहीद बाबू लाभसिंह नगर की रहने वाली हैं और उनका झगड़ा अपने रिश्तेदार संजय के साथ हुआ था। दोनों पक्षों से मारपीट की शिकायतें और मेडिकल रिपोर्ट (MLR) आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version