डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में इमिग्रेशन मालिक का दिनदहाड़े अपहरण करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि ‘गुजराल इमिग्रेशन’ (Gujral Immigration) के मालिक को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बस स्टैंड के पास स्थित ‘गुजराल इमिग्रेशन’ (Gujral Immigration) के मालिक सन्नी गुजराल का 20 से 25 अज्ञात नौजवानों ने उसके दफ्तर से दिनदहाड़े किडनैप कर लिया जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया।
पैसों के लेन-देन चलते अपहरण
बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते करीब 20 से 25 अज्ञात नौजवानों ने दफ्तर में घुसकर पहले तो सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की और उसके बाद जबरन गाड़ी में डालकर उसको पठानकोट चौक की तरफ ले गए।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं सन्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और तुरंत रामा मंडी पहुंचे और पुलिस को इसके बार में सूचना दी। यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने पीड़ित सन्नी गुरजाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दफ्तर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पूरे जालंधर शहर में नाकेबंदी कर दी गई है।










