डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी और व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort) के मालिक हनी रंधावा के खिलाफ महिला से छेड़खानी के मामले में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट मालिक हनी रंधावा ने संविधान चौक के पास स्थित एक जिम में युवती के साथ छेड़छाड़ की है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) शहर के मशहूर रिसोर्ट व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort) के मालिक हनी रंधावा पर आरोप है कि उसने जिम में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इस संबंध में संबंधित थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

CCTV कैमरे में कैद

थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह केस क्राइम अगेंस्ट वूमेन से जुड़ा है, इसलिए फिलहाल पीड़िता महिला का नाम सार्वजनिक नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort)  के मालिक हनी रंधावा ने जिम में युवती के पास जाकर पीछे से उसे पकड़ लिया, जिसकी पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version