डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: वार्ड नंबर 12 में लोगों को पीने के पानी की आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा किया गया। इस मौके पर इलाके के काउंसलर शिवम शर्मा, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।
लोगों को घंटों तक पानी का इंतजार करना पड़ता था
ट्यूबवेल शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस कार्य को समय की जरूरत बताया। इस मौके पर काउंसलर शिवम शर्मा ने नितिन कोहली का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान वार्ड नंबर 12 में पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। कई इलाकों में लोगों को घंटों तक पानी का इंतजार करना पड़ता था, जिससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने कहा कि नितिन कोहली ने लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और नए ट्यूबवेल की मंजूरी दिलाकर इलाके के लोगों को बड़ी राहत दी है। नितिन कोहली ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और हलके के हर वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
ये रहे शामिल
उन्होंने कहा कि पानी, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों का अधिकार हैं और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी जनहित के कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। इलाके के लोगों ने भी नए ट्यूबवेल के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की और कहा कि इससे खासकर गर्मियों के दिनों में पानी की कमी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास कार्य लोगों के जीवन को आसान बनाते हैं और इलाके की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें जनरल ए. एस. बाहिया, जनरल एन. एस. बावा, कर्नल के. एस. पुरी, जे. पी. गुप्ता, एस. के. वशिष्ठ और अश्विनी शर्मा शामिल थे।










