डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: पंजाब (Punjab) के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अमृतसर की अदालत से अमृतपाल सिंह को बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर की अदालत ने फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के संबंध में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ आरोप तय किए हैं। बता दें कि अमृतपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृतसर की अदालत में पेश हुए।
कोई हथियार बरामद नहीं
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत ने शस्त्र अधिनियम और साक्ष्य नष्ट करने संबंधी धाराओं को रद्द कर दिया है क्योंकि बचाव पक्ष की वकील रितु राय संधू ने तर्क दिया था कि आरोपी से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अदालत ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने, आपराधिक साजिश रचने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैरकानूनी भीड़ का नेतृत्व करने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।
