डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ (Chandigarh) में राजभवन की ओर कूच कर रहे पंजाब के किसानों और पुलिस के बीच मंगलवार को तनातनी देखने को मिली।

किसान कर्ज सीमा बढ़ाने, सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, बिजली और बीज कानून के विरोध समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब (Punjab) से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सीमाओं को सील कर दिया। किसानों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

सहकारी ऋण सीमाओं को बहाल करने की मांग

वरिष्ठ अधिकारी और SSP मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। किसान दरियाई पानी के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार करने, पंजाब पुनर्गठन एक्ट की कुछ धाराओं को रद्द करने और सहकारी ऋण सीमाओं को बहाल करने की भी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वे धान सीजन के दौरान नहर के पानी और बिजली की फुल आपूर्ति की भी माँग कर रहे हैं। इस बीच, चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क और मटौर बैरियर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। बाकी सभी जगह वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version