डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया।

ग्रुप की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने सुपर मेडिकल, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्ट्स सहित विभिन्न धाराओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जिनमें: अर्पण अरोड़ा ने 98% अंक प्राप्त किए, इसके बाद प्रीतपाल गोस्वामी ने 97%, ध्रुव ने 96%, हरजाप कौर और रियाना सैनी ने 95.8% अंक प्राप्त किए।

करमजीत साहनी, स्पर्श मित्तल और मायरा सिंगला ने 94.8%, सिमरनजीत कौर ने 94.2%, गुरांजल कौर ने 94%, राधिका ने 93.4%, भाविका और वेरोनिका ने 93% अंक, जसप्रीत कौर 95.6 %, नवप्रीत कौर 93.1%, 94.6%, 92.8%, दीपिका रानी 92.4% रणदीप कौर ने 92.4%, मनजोत सिंह, अमनदीप कौर, विकास और कृष सरीन ने 92.2%, प्रभलीन कौर और बॉन्डा नीरजा ने 91.8%, सेहज, मुकुल शर्मा, नैन्सी, अपर्णा और शगुन ने 91% अंक, वसुल त्यागी ने 90.8%, प्रभजोत कौर, वैष्णवी पाठक और प्रभसिमरन कौर ने 90.2% अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं नूर चौधरी, मेहक, अभिषेक, नितिन विरदी, मेहक अंगोत्रा, समृद्धि पार्टी, शाइना चौधरी और जपनीत कौर ने 90% अंक, जसलीन कौर, शैलजा वर्मा और दीक्षा ने 88%, हरसिमरत कौर ने 86%, जबकि गगनप्रीत कौर ने 83% अंक प्राप्त किए। इन शानदार परिणामों ने संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अध्यापकों के निरंतर मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के अटूट सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्राचार्यों एवं स्टाफ सदस्यों को उत्कृष्ट परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version