डेली संवाद, चंडीगढ़। PSEB 10th Result: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
सभी छात्रों के रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, 2.84 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसमें वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है। अगर किसी भी छात्र को वहां रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र सीधे 9549161161 पर कॉल कर अपना रिजल्ट या उससे संबंधित कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं।
विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना Result
- PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Results लिंक पर क्लिक करें।
- 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 वाले विकल्प को चुनें।
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- रिजल्ट देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
