डेली संवाद, चंडीगढ़। PSEB 12th Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से आज 12वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।

परिणामों की घोषणा करते हुए बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि जिला मानसा की छात्रा सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। चेयरमैन ने बताया कि विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान दिवांशी तेजा सिहं स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी है। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं।

ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट:-

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version