डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण के मामले को उजागर होने के बाद नगर निगम की टीम ने काम रुकवाते हुए तीसरा नोटिस भी जारी कर दिया है। अगर अब यहां निर्माण होता है तो उक्त इमारत को सील करने के साथ गिराई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के इंडस्ट्रियल इलाके सोढ़ल मंदिर के आगे पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने सनफ्लैग (Sunflag) के मालिक द्वारा चार मंजिला कमर्शियल इमारत के अवैध निर्माण को नगर निगम ने तीसरा नोटिस जारी कर दिया है।
सील हो सकती है इमारत
डस्ट्रियल इलाके में यह कामर्शियल निर्माण बिना उचित मंजूरी और नक्शा पास कराए किया जा रहा है, जिससे सरकार को नक्शा फीस और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) चार्जेज के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेश के बाद एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अवैध निर्माण किसी भी स्थित में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त इमारत पर कार्रवाई होगी।
