डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) के लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर पुलिस और गौ रक्षकों की सतर्कता से गौ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक महिंद्रा जीप से करीब 17 क्विंटल गौमांस बरामद किया है। यह खेप पंजाब के अमृतसर से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाई जा रही थी।

मामले में पुलिस (Police) ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी, पटियाला ने पुलिस को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में गौमांस भरकर यूपी भेजा जा रहा है।

Ladowal Toll Plaza

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी

सूचना मिलते ही गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ वीरवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के दौरान जैसे ही यूपी नंबर की महिंद्रा जीप (UP-11-CT-0682) वहां पहुंची, उसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान जीप के अंदर से करीब 17 क्विंटल गौमांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को तुरंत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार और हुसैन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि अमृतसर निवासी सुहेल और समीर ने गौहत्या कर यह गौमांस जीप में लोड करवाया था। इसके बाद इस खेप को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद तासिम और केसर तक पहुंचाया जाना था।

Police

यूपी भेजी जा रही थी गौमांस की खेप

थाना लाडोवाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को नामजद किया है। इनमें विक्की कुमार, हुसैन, मोहम्मद तासिम, केसर, सुहेल और समीर शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 325, 111(3), पंजाब गौहत्या निषेध अधिनियम की धारा 8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच एएसआई मेजर सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सरगनाओं को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version