डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि आप के ब्लॉक प्रधान सोहनलाल कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान ने आप छोड़ कांग्रेस (Congress) का दामन पकड़ लिया है।
पार्टी का पटका ओढ़ाकर किया स्वागत
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने सोहनलाल को सिरोपा पहनाकर और पार्टी का पटका ओढ़ाकर उनका औपचारिक स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सोहनलाल को वार्ड नंबर 43 से पार्षद पद का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया और उन्हें पार्टी का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।
