डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के सनसनीखेज कत्ल में शामिल शूटरों में से एक आदित्य उर्फ मक्खण को त्रिपुरा के अगरतला से गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब (Punjab) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार मुलजिम आदित्य उर्फ मक्खण, जो अमृतसर का रहने वाला है, का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार की नोक पर लूट-खसोट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित कम से कम 14 मामले दर्ज हैं।

राणा बलाचौरिया को गोली मारकर हत्या

यह सफलता दो अन्य शूटरों — करन पाठक उर्फ करन डिफॉल्टर और तरनदीप सिंह — को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से उनके साथी आकाशदीप समेत गिरफ्तार किए जाने के कुछ महीनों बाद सामने आई है। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर, 2025 को एसएएस नगर के गांव सोहाणा में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने राणा बलाचौरिया को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में अब तक तीन शूटरों समेत कुल छह मुलजिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में दो मुलजिमों, जिनकी पहचान ऐशदीप सिंह और दविंदर के रूप में हुई है, को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार मुलजिम आदित्य उर्फ मक्खण ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस कत्ल को अंजाम दिया।

DGP Gaurav Yadav Punjab

मुलजिम आदित्य फरार था

डीजीपी ने कहा कि जब आदित्य के साथियों को एजीटीएफ ने गिरफ्तार किया था, तब से ही मुलजिम आदित्य फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस सनसनीखेज कत्ल केस में शामिल सभी मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि आदित्य कपूर उर्फ मक्खण के ठिकाने की जानकारी खुफिया स्रोत से इनपुट प्राप्त हुई थी।

इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए “शैडो हंट” नाम से एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया गया और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एक पुलिस टीम को त्रिपुरा के अगरतला भेजा गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से एजीटीएफ टीम ने आरोपी को वहां से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एसएएस नगर के सोहाणा पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109, 3(5) और 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 312 दिनांक 16/12/2025 दर्ज की गई है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version