Punjab News: मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद और निदेशक मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से बागवानी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आलू की फसल को स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने और उनके रख-रखाव हेतु सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना आवश्यक है।

Mohinder Bhagat

समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की

इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बुनियादी ढांचा फंड और अन्य योजनाओं के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और पैकिंग यूनिटों को मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर मंत्री भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों को आ रही समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें और पूरी रिपोर्ट तैयार करें। इस मौके पर अधिकारियों ने मंत्री को हर कार्य समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

Leave a Comment

Exit mobile version