डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब में नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का घिनौना मामला सामने आया है। ये मामला पठानकोट (Pathankot) के थाना सदर के अंतर्गत आता है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी साढ़े 14 की बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी तस्वीरें खींच ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस मिटाई।

पुलिस (Police) ने पीड़िता की माता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव जकोह निवासी गुरप्रीत सिंह भट्टी के तौर पर हुई है।

Rape

बेटी ने मां को बताया सच

पीड़िती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को उसने देखा कि उसकी साढ़े 14 साल की बेटी घर में घबराई बैठी थी। उसने बेटी को कारण पूछा तो उसने बताया कि जकोह निवासी गुरप्रीत सिंह भट्टी उसका पीछा एक साल से कर रहा था और उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मार्च 2025 में जब पीड़िता के स्कूल पेपर चल रहे थे, तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और घर पर कोई न होने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

viral

फोटो वायरल करने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इसी दौरान मोबाइल में उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के आधार पर वह उसे लगातार डरा-धमका रहा था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह फोटो उसके घर वालों को दिखा देगा। डरी हुई पीड़िता ने काफी समय तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अंत में अपनी माता को आपबीती सुनाई।

आरोपी गिरफ्तार, आज अदालत में होगी पेशी

थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे और वूमेन सैल इंचार्ज इंस्पेक्टर रुपिंदर कौर की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है। मामले की अगली तफ्तीश जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version