डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य में दो अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिससे कानूनी स्थिति और गंभीर हो गई है।

पंजाब में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज हुईं है। इसमें एक करप्शन, जबकि दूसरी महिला के शोषण से जुड़ी हुई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ये केस किन थानों में दर्ज हुए हैं।

गैर जमानती धाराएं

सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से निकले। इस दौरान उन्होंने केस दर्ज होने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये केस पंजाब में किन-किन पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं और आरोपों की प्रकृति क्या है। पुलिस की ओर से भी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि संदीप पाठक की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंच चुकी है।

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे

इस केस के बाद पंजाब (Punjab) से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

संदीप पाठक हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे, जिसके बाद से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब केस दर्ज होने और गिरफ्तारी की कोशिशों ने इस मामले को और गरमा दिया है। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

प्रमुख रणनीतिकार

डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ BJP) में शामिल हुए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। आम आदमी पार्टी के भीतर संदीप पाठक की भूमिका सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version