चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: पंजाब में बिजली विभाग और एक कथित वित्तीय मामले से जुड़ा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, पावरकॉम के सीएमडी बसंत गर्ग (Basant Garg) और हरशरण कौर त्रेहन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रिकॉर्ड सहित पूछताछ के लिए तलब किया है।

पंजाब (Punjab) की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई कथित रूप से एक निजी कंपनी को बैंक गारंटी गलत तरीके से वापस किए जाने के मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पूर्व बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें कि बसंग गर्ग इससे पहले जालंधर नगर निगम के कमिश्नर थे, बाद में एक केंद्रीय राज्य मंत्री के पीएस भी रहे हैं।

IAS Basant Garg and Harsharn Kaur

खजाने को नुकसान पहुंचने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक निर्णयों की गहन जांच कर रही हैं। आरोप है कि निजी कंपनी को नियमों के विपरीत बैंक गारंटी लौटाई गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी या संबंधित पक्ष ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी बीच, लुधियाना में हाल ही में हुई एक छापेमारी को लेकर भी नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला एक सट्टा ऐप से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क के तार लुधियाना से लेकर दुबई तक जुड़े होने की आशंका है।

Sanjeev Arora

रोजाना दो से तीन करोड़ का लेन-देन

जानकारी यह भी सामने आई है कि इस कथित कारोबार में रोजाना दो से तीन करोड़ रुपये तक का लेन-देन हो रहा था। जिस व्यक्ति के ठिकानों पर छापेमारी की गई, उसके एक पार्टनर के यूके में होने की भी बात कही जा रही है। वहीं, इस व्यवसाय से जुड़े एक प्रमुख कारोबारी को पहले धमकी मिलने की सूचना भी सामने आई थी।

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की कई बैठकें दुबई में होने की आशंका है, जिससे जांच एजेंसियां अब विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कारोबारी हलकों में हलचल

फिलहाल, ईडी की तलब और छापेमारी से जुड़े इस पूरे प्रकरण ने पंजाब के प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version