डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक फर्नीचर फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नामी फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है जिसका धुंए का गुबारा दूर से दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं इलाके में कोठे खजूरा रोड स्थित एक नामी फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।
कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
आग के चलते इलाके में दहशत फैल गई। वहीं अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दरअसल फैक्ट्री के अंदर ज्यादा मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस भयानक आग के चलते फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
