डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जसविंदर सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

Bribe

12,000 रुपये रिश्वत मांगी

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव खासी कलां, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गांव भामिया कलां, जिला लुधियाना में अपनी दुकान बना रहा था। इस संबंध में आरोपी सुरक्षा गार्ड उसकी निर्माणाधीन दुकान पर आया और उसे बताया कि यह निर्माण गैर-प्रमाणित है और उसे धमकी दी कि उसकी दुकान तोड़ दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड ने 12,000 रुपये रिश्वत मांगी और ली भी।

मामला दर्ज

जब आरोपी ने और 5000 रुपये की मांग की तो शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सुरक्षा गार्ड को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस मामले में विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version