Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Trending
    • Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान
    • Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू
    • Punjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह
    • Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 
    • Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा–एन इनिशिएटिव के तहत ‘शेपिंग टुमॉरो’ कार्यशाला से छात्रों को किया सशक्त
    • Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई
    • Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का सख्त एक्शन, डिफाल्टर कालोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR, जब्त होगी संपत्ति
    • Transfer News: पंजाब में 12 अफसरों के तबादले, जालंधर को मिले नए अफसर, पढ़ें Transfer List
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Daily Samvad
    Subscribe
    Wednesday, May 6
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home»पंजाब»Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal6 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला लुधियाना के ब्लॉक मलौद में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी डी पी ओ) सुखजीत कौर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।

    आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी अधिकारी को गांव सोहियां, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव सोहियां में प्रस्ताव पास कर गली में इंटरलॉक टाइलें लगाने और ड्रेन का काम किया गया था।

    punjab vigilance bureau
    punjab vigilance bureau

    15,000 रुपये रिश्वत की मांग

    इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्लॉक मलौद की बीडीपीओ सुखजीत कौर से संपर्क किया, लेकिन बिल पास करने के बजाय उसने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता को मजबूर होकर मौके पर ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने पड़े और बीडीपीओ ने शेष 10,000 रुपये भी जल्द देने के लिए कहा।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर लुधियाना द्वारा बीडीपीओ मलौद को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें गांव सोहियां में खेल मैदान का उद्घाटन किए जाने के लिए दो दिनों के भीतर ग्राम पंचायत को अपने स्तर पर जमीन समतल करवाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर ग्राम पंचायत सोहियां ने अपने खर्चे पर मैदान को समतल करवाया।

    Bribe
    Bribe

    मामले की आगे की जांच जारी

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी बीडीपीओ से खेल मैदान को समतल करने और जमीन में घास/पौधे लगाने के कार्य का बिल पास करवाने के लिए संपर्क किया, जिस पर आरोपी ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया। गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।





















    Related posts:

    1. Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में डीड राइटर के विरुद्ध केस दर्ज
    2. Punjab News: विजीलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते हुए सिक्योरिटी गार्ड को रंगे हाथों पकड़ा
    3. Punjab News: महिला डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, जांच में जुटी पुलिस
    4. Punjab News: पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले अंग, लोगों में भारी रोष
    BDPO Bribe Punjab Punjab News red-handed Vigilance Bureau काबू बीडीपीओ रिश्वत विजिलेंस ब्यूरो
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह
    Next Article Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान

    6 May, 2026

    Punjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह

    6 May, 2026

    Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 

    6 May, 2026
    एजुकेशन

    Punjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह

    By Mansi Jaiswal6 May, 20260

    Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा–एन इनिशिएटिव के तहत ‘शेपिंग टुमॉरो’ कार्यशाला से छात्रों को किया सशक्त

    Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई

    Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का सख्त एक्शन, डिफाल्टर कालोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR, जब्त होगी संपत्ति

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • Code of ethics
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    • Technical Support
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.