डेली संवाद, गुरुग्राम। Haryana News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर शहर की बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य रूप से सड़कों की स्थिति, ड्रेनेज सिस्टम, सफाई व्यवस्थाएं और पेयजल आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और मानसून के आगमन से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मंत्री ने कचरा निस्तारण और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कचरा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बैठक में शामिल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी या देर न होने पाए। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि गुरुग्राम शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से और समय पर हो।










