डेली संवाद, चंडीगढ़। Sanjeev Arora: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि ईडी सुबह से ही संजीव अरोड़ा के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विभिन्न टीमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी अधिकारी उनके आधिकारिक आवास पर भी पूछताछ और जांच कर रहे हैं। ये तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-गुरुग्राम में की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले हैं।
