डेली संवाद, चंडीगढ़। Thailand Visa: थाईलैंड जाने वाले भारतीय लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों और डिजिटल नोमैड्स के लिए 5 साल का Destination Thailand Visa (DTV) पेश किया है।

यह वीजा (Visa) खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ‘वर्क फ्रॉम एनीवेयर लाइफस्टाइल’ अपनाना चाहते हैं। DTV मुख्य रूप से फ्रीलांसर, रिमोट वर्कर्स, विदेशी बिजनेस चलाने वाले एंटरप्रेन्योर और लंबे कोर्स करने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

दिखानी होगी फंडिंग

इसके अलावा, Muay Thai ट्रेनिंग, थाई कुकिंग क्लास, वेलनेस प्रोग्राम और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वीजा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को लगभग 5 लाख थाई बाहत (करीब 14–15 लाख रुपये) की फंडिंग दिखानी होगी।

Thailand Tour Package

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके लिए बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, सेविंग सर्टिफिकेट या फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे आधिकारिक दस्तावेज मान्य होंगे, जबकि क्रिप्टोकरेंसी, शेयर पोर्टफोलियो या क्रेडिट लिमिट को आम तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में पासपोर्ट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक स्टेटमेंट, रिमोट वर्क/फ्रीलांसिंग का प्रमाण, थाईलैंड में ठहरने का पता और हेल्थ इंश्योरेंस शामिल हैं। यदि कोई Muay Thai कैंप, कुकिंग स्कूल या वेलनेस प्रोग्राम में शामिल हो रहा है, तो संबंधित संस्था का लेटर भी आवश्यक होगा।

ऐसे करें आवेदन

DTV के लिए आवेदन ऑनलाइन ई-वीजा पोर्टल या भारत में अधिकृत वीजा सेंटर (जैसे BLS) के जरिए किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया में पहले योग्यता जांच, दस्तावेज़ इकट्ठा करना, आवेदन फॉर्म भरना और फीस जमा करना शामिल है।

Thailand Tour

कुछ मामलों में इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एंबेसी विजिट भी जरूरी हो सकता है। भारत से आवेदन करने पर फीस लगभग 25,000 रुपये हो सकती है, जो मुद्रा विनिमय दर और एंबेसी शुल्क के अनुसार बदल सकती है। प्रोसेसिंग में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।

इमिग्रेशन नियमों का पालन जरूरी

थाईलैंड पहुंचने के बाद कुछ स्थानीय इमिग्रेशन नियमों का पालन जरूरी होगा, जैसे TM30 रेजिडेंस रिपोर्टिंग। यदि कोई व्यक्ति 180 दिनों से अधिक समय तक रुकना चाहता है, तो उसे वीजा एक्सटेंशन के लिए अलग से आवेदन करना होगा और इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version