डेली संवाद, चंडीगढ़। SIR In Punjab: चुनाव आयोग (Election Commission Of India) ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है।
आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब (Punjab) में 15 जून से एसआईआर (SIR) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस कदम से चुनाव तैयारियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
1 अक्टूबर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूचियों का विशेष सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और पुराने अभिलेखों को अपडेट किया जाएगा। एसआईआर की अंतिम रिपोर्ट 1 अक्टूबर, 2026 को चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस प्रक्रिया के दौरान अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर सकते हैं ताकि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। मतदान की पात्रता आयु प्राप्त कर चुके नागरिकों को भी इस अभियान के दौरान पंजीकरण कराने का अवसर दिया जाएगा।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों और विवरणों की अच्छी तरह से जांच कर लें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रक्रिया आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।










