Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - उत्तर प्रदेश - UP News: अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, अफसरों से बोले- जांच कराइए, दोषियों पर कार्रवाई कीजिए

    UP News: अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, अफसरों से बोले- जांच कराइए, दोषियों पर कार्रवाई कीजिए

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal4 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    UP News: अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, अफसरों से बोले- जांच कराइए, दोषियों पर कार्रवाई कीजिए
    CM Yogi Adityanath
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से पहुंचे फरियादियों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि सरकार हर उचित समस्या का समाधान कराएगी।

    जनता दर्शन में माता-पिता के साथ आए बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को अवश्य पढ़ाइए। शिक्षित बच्चा ही समृद्ध भारत का निर्माण करेगा। अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त हो गए, उन्होंने तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

    CM Yogi in Janta Darshan
    CM Yogi in Janta Darshan

    सरकार सुविधा दे रही, आप बच्चों को पढ़ाइए

    जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कुछ छोटे बच्चे भी पहुंचे। मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) ने पूछा कि किस क्लास में पढ़ रहे हैं। इस पर जवाब आया कि अभी एडमिशन नहीं कराया है। सीएम ने इसकी वजह जाननी चाही, लेकिन उन्हें संतुष्टिपरक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अभिभावकों से कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल में शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    बेसिक हो या माध्यमिक, हर जगह बच्चों को गुणवत्ता के आधार पर शिक्षा प्रदान की जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा के साथ ही ड्रेस, कॉपी-किताब, जूते-मोजे आदि के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये दिए जा रहे हैं। बच्चों को ताजा पौष्टिक मिड-डे मील भी मिल रहा है। आप बच्चों का एडमिशन कराइए और हर हाल में स्कूल भेजिए।

    सरकार लाखों नौकरियां दे रही

    जनता दर्शन में कुछ युवा भी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से नौकरी को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं। फिर बताया कि 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता से संपन्न कराई गई है। इस साल भी सरकार कई विभागों में नियुक्ति करने जा रही है।

    इसके जरिए लाखों युवाओं को नौकरी मिलेगी। आप लोग सिर्फ मेहनत से तैयारी कीजिए। किसी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार में सिफारिश नहीं चलती, पारदर्शिता से भर्ती होती है। योग्यता है तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी। मुख्यमंत्री से वार्ता के उपरांत युवाओं ने सकारात्मक भाव के साथ तैयारी करने का विश्वास दिलाया। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इन युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।

    अवैध कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री के सामने अवैध कब्जे की भी शिकायत आई। सीएम ने फरियादियों से प्रार्थना पत्र लिया, उसे पढ़ा और अफसरों को देते हुए कहा कि इन मामलों की जांच कराइए।

    राजस्व, प्रशासन व पुलिस संयुक्त रूप से देखे कि इन प्रकरणों में क्या कार्रवाई होनी है। उचित कार्रवाई कराइए, पीड़ित पक्ष को संतुष्ट कराइए और फिर शासन को अवगत भी कराइए। ऐसी शिकायतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।



















    No related posts.

    CM Yogi Illegal Encroachment Strict Stance UP UP News अफसरों अवैध कब्जे कार्रवाई जनता दर्शन बच्चों भारत मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सख्त शिकायत शिक्षित सशक्त
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब में स्व-रोजगार को बढ़ावा, 1229 परिवारों को 5.39 करोड़ की सब्सिडी
    Next Article UP News: जनहानि, पशुहानि, घायलों व आपदा से प्रभावितों को 24 घंटे में दिलाएं मुआवजाः मुख्यमंत्री
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.