St Soldier News: सेंट सोल्जर में योग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रातः 5 बजे आरंभ हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, फिटनेस प्रेमियों तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप एक्सरसाइज से हुई, जिसके उपरांत प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, स्ट्रेचिंग एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावशाली कला है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा आत्मबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, स्टाफ सदस्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कार्यशाला में शामिल अतिथियों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

विशेष रूप से फ्यूचर फौजी अकादमी के कोऑर्डिनेटर रवि तथा ‘विवैशियस योगा अकादमी’ के योग गुरु  विकास शर्मा एवं अरुण के सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की गई। इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।



















Leave a Comment