डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब (Punjab) में युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही एक युवक गंभीर घायल है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पठानकोट (Pathankot) के नरोट जयमल सिंह इलाके में एक 27 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ।
ढाबे पर खाने के दौरान हुई घटना
मृतक की पहचान राजकुमार (27) और घायल युवक की पहचान तनुज (21) के रूप में हुई है। दोनों ही युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। जांच में पता चला कि यह घटना एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुई। परिवार के अनुसार, शुक्रवार देर रात राजकुमार और तनुज रोड जमाल सिंह के ढाबे पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहां पहले से बैठे कुछ लोगों से उनकी बात-बात में बहस हो गई। इसके बाद उन लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमार के सिर, छाती, पेट, गर्दन और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, वहीं तनुज के सिर में भी गहरा घाव हुआ।
राजकुमार को अस्पताल लाने पर ही मौत हो गई, जबकि तनुज को पहले सिविल अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश कर रही है।










