Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज 31 अक्टूबर 2024 है। दिन गुरुवार (Thursday) है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ जातक परिवार में चल रहे विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन (Daily Horoscope)?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे, परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन आदि इस आज आप खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है, आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं, किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथीके साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें और नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल
Daily Horoscope: रुका हुआ कार्य होगा पूर्ण, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *